Date: 14/09/2022
Rape of two minor girl students: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में छात्राओं के साथ दुष्कर्म मामले में 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने 2 माह पूर्व छात्राओं से दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी नाबालिग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रेस्टोरेंट में ले जाकर 2 छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया था, पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज किया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी किसी को बताने पर नाबालिग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।