प्रियंका के बाद अब राखी सावंत के हाथों में लगेगी मेहंदी
Date: 03/12/2018
‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत ने जबसे इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया है, तबसे ही उनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। अब राखी की शादी को लेकर मीडिया में खबरों का दौर शुरू हो गया है। बता दें, राखी इसी साल 31 दिसंबर को दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड के सितारों ने इटली और जयपुर को शादी के लिए चुना, वहीं सावंत ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए लॉस एंजेलिस का चुनाव किया है।
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। राखी इस वीडियो में कह रही हैं कि वह यह शादी अपने फैंस की खुशी के लिए कर रही हैं। इतना ही नहीं, राखी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इनविटेशन कार्ड भी शेयर किया है।
वहीं दूसरी ओर राखी सावंत ने दीपक कलाल से अपनी शादी की घोषणा कर सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। सबके मन में यही सवाल है कि क्या वाकई 31 दिसंबर को राखी सावंत कॉमेडियन दीपक कलाल से शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी या फिर ये भसी उनका कोई पब्लिसिटी स्टंट है।
फिलहाल, राखी सावंत ने बताया है कि वे दुबई में शादी की शॉपिंग कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें वे ज्वेलरी खरीदती नजर आ रही हैं। बता दें कि राखी सावंत का पोस्ट किया एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें 31 दिसंबर को उनकी शादी लॉस एंजेल्स में कॉमेडियन दीपक कलाल से होने की बात कही गई है। इस कार्ड को राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
राखी का यह कार्ड लोगों को मजाक लग रहा है, इस पर गलत अंग्रेजी लिखी गई है। वेडिंग वेन्यू भी पूरे लॉस एंजेल्स को बताया गया है। वहीं दूसरी ओर राखी खुद एक डेली न्यूजपेपर से इस खबर की पुष्टि कर चुकी हैं। कार्ड पर लिखा गया है, दो प्यार करने वाले दिल एक हो रहे हैं और यह वादा कर रहे हैं कि हमेशा प्यार करेंगे।
कौन है दीपक कलाल
दीपक कलाल हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन-8 में नजर आए हैं। वे अपने फनी वीडियो से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। दीपक अपनी बात करने की अनोखी अदा के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले दीपक अपने इंस्टाग्राम पेज पर रेगुलर पोस्ट करते हैं। उनके 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पॉपुलरिटी पाने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का जॉब करते थे। वे मिडिल क्लास फैमिली से हैं। दीपक ने जीवन में काफी संघर्ष किया है। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने बांद्रा कॉलेज से एक शॉर्ट होटल मैनेजमेंट कोर्स किया, जिससे उन्हें मुंबई के एक थ्री स्टार होटल में जॉब मिल गई।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More