इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। फोर्ब्स ने 2018 की वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल 100 वुमेन की लिस्ट जारी की है। इसमें भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कैटेगरी में विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। उन्हें फोर्ब्स की पावरफुल वुमेन की ओवरऑल लिस्ट में 94वां स्थान मिला है, वहीं मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कैटेगरी में15वां रैंक हासिल हुआ है।
बता दें, फोर्स के मुताबिक मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कैटेगरी में पहले पायदान पर ओपरा विनफ्रे हैं। लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा भारत से रोशनी नाडर मल्होत्रा, शोभना भरतिया, किरण मजूमदार शॉ के नाम भी शामिल हैं। सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जहां प्रियंका ने बाजी मारी है। वहीं फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड इंडियन सेलेब्रिटी की लिस्ट में प्रियंका की रैंकिंग गिरी है।
प्रियंका को 18 करोड़ की इनकम के साथ 49वां रैंक मिला है। पिछले साल आई फोर्ब्स की इंडियन सेलेब्रिटी 100 की लिस्ट में एक्ट्रेस को 7वां रैंक मिला था।
दूसरी तरफ, फोर्स 2018 की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। सलमान ने क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर जगह बनाई है। टॉप 10 की लिस्ट में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण का नाम शमिल है। दूसरे पायदान पर रहने वाले शाहरुख 13वीं रैकिंग पर पहुंच गए हैं। इस साल शाहरुख की कमाई में 33 प्रतिशत की कमी आई है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More