अनुपम ने तोड़ा एफटीआईआई से नाता, अध्यक्ष पद से इस्तीफा
Date: 01/11/2018
अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अनुपम खेर ने इंटरनेशनल टीवी शो में व्यस्तता का जिक्र करते हुए एफटीआईआई चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि अनुपम खेर को गजेंद्र चौहान की जगह एफटीआईआई का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। गजेंद्र चौहान के कार्यकाल में एफटीआईआई काफी विवादों में रहा था।
अभिनेता अनुपम खेर पिछले दिनों फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है। अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है।
बता दें अनुपम खेर अब तक 500 से अधिक फिल्मों और थियेटर में काम कर चुके हैं। वह बेंड इट लाइक बेकहम, लस्ट, कॉशन और सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक 2013 में ऑस्कर भी जीत चुके हैं। इससे पहले अनुपम खेर सीबीएफसी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पद्मश्री (2004) और पद्म भूषण (2016) से सम्मानित हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More