कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योग सहित कोई भी नेता आ जाए, लेकिन प्रदेश सरकार की विदाई तय है। राज्य की जनता ने पांच साल इंतजार कर लिया है। आगामी 7 दिसम्बर को राजे सरकार को बोरिया बिस्तर तैयार कर कांग्रेस की वापसी का मानस बना चुकी है। जनता ने प्रचंड बहुमत देकर वसुंधरा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन वह हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
पायलट ने कहा कि प्रदेश सरकार पानी, बिजली, रोजगार सहित अन्य सुविधाएं सुलभ करवाने में विफल साबित हुई है। घान घोटाले, एनएचम घोटाले सहित प्रदेश में न जाने कौन-कौन से घोटाले किए गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हुए लेकिन प्रदेश की मुखिया महिला होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अकाल की भयावह स्थिति से निपटने के लिए भी प्रदेश सरकार फेल साबित हुई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होने के बावजूद हर रोज औसतन 13 महिलाओं से बलात्कार हो रहे है। प्रदेश की जब भयावह स्थिति थी, उस समय नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान आने का मौका नहीं मिल रहा था। आजकल सभी नेता राजस्थान में घूम रहे हैं। पांच दिसंबर के बाद फिर वह प्रदेश में नजर नहीं आएंगे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More