डीजीपी डीएम अवस्थी ने की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक समेत दो आरक्षक को किया निलंबित, ये रही वजह

डीजीपी डीएम अवस्थी ने की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक समेत दो आरक्षक को किया निलंबित, ये रही वजह Date: 29/06/2019
पुलिस महकमे में  बड़ी कार्रवाई हुई  है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने बिलासपुर जिले के एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षक को सस्पेंड कर दिया हैं. इनके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है.   जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उनमें बिलासपुर उप निरीक्षक प्रभाकर साइबर सेल, आरक्षक संतोष यादव और आरक्षक विकास यादव  हैं जो की बिलासपुर में पदस्थ हैं. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इन सभी को  तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने का आदेश जारी किया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार इन्हें निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. इनका मुख्यालय रक्षित केंद्र बिलासपुर होगा.   बता दें कि कवर्धा पटवारी सतानंद चंद्राकर ने मामले की शिकायत की थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है. डीएम अवस्थी ने आईजी सुशीलचंद्र द्विवेदी को 7 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है.

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More