दिवाली से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार संभव
Date: 01/11/2018
बिहार कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बार फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की देर शाम राज्यपाल लालजी टंडन से मिले। दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि इस मुलाकात में यह बात हुई या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें, तो नीतीश कुमार ने मुलाकात में इसकी चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले भी जेडीयू के एक कार्यक्रम में इस बात के संकेत दिए थे कि जल्द ही कैबिनेट को विस्तार दिया जाएगा।
मंजू वर्मा के इस्तीफे के बाद नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या घटकर 28 रह गई है। 243 सदस्य बिहार विधानसभा में 36 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार 8 नए मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। नीतीश कुमार ने जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में ही यह संकेत दिए थे कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उन्होंने दुर्गा पूजा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी। इसीलिए कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा कर सकते हैं। खबर है कि दिवाली से पहले भी यह विस्तार हो सकता है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी अभी मॉरिशस दौरे पर हैं और 3 नवंबर को स्वदेश लौटेंगे। पूरी संभावना है उनके लौटने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More