धरमलाल कौशिक ने किसानों की समस्या पर लिखा सीएम भूपेश बघेल को पत्र, कहा- सहकारी बैंकों से आसानी से दिलाएं ऋण
Date: 28/06/2019
भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर किसानों को सहकारी बैंकों से आसानी से ऋण नहीं मिलने की शिकायत दूर करने की मांग की है.
कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र के जरिए बताया कि कृषकों से लगातार शिकायतें मिल रही है कि सहकारी बैंक आसानी से उन्हें ऋण नहीं दे रहे हैं, इसके अलावा अन्य बैंकों से नोड्यूस की जटिलता भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बस्तर संभाग में सहकारी बैंकों ने वर्ष 2018-19 में 77,600 कृषकों को 301 करोड़ का अल्पकालीन ऋण दिया था, जबकि इस वित्तीय वर्ष में 20 जून तक मात्र 19,927 कृषकों का 89 करोड़ का ही अल्पकालीन ऋण दिया गया है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में 30 लाख से अधिक लघु व सीमांत कृषक खेती कार्य के लिए बैंकों से प्राप्त होने वाले ऋण पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में किसानों को सहकारी बैंकों से आसानी से ऋण उपलब्ध हो इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल से सर्वसंबंधितों को निर्देश जारी करने की मांग की.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More