मिसाल: मुस्लिम परिवार ने किया हिंदू का अंतिम संस्कार और पूरे किये सारे विधि विधान
Date: 29/06/2019
देश में जहां एक तरफ नफरतों का कारोबार गर्म है वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका मकसद सिर्फ प्यार बांटना है. ऐसी ही एक मिसाल पेश की है भदोही के एक मुस्लिम परिवार ने. इस परिवार ने अपने हिंदू कर्मचारी की मौत के बाद हिन्दू रीति-रिवाज़ से उसका दाह संस्कार किया और तेरहवीं की रस्म पूरी की. खास बात ये रही कि तेरहवीं भोज के लिए बांटे कार्ड पर शोकाकुल परिवार में इरफ़ान अहमद खान और फरीद खान का नाम छपा होने के साथ भवदीय में उनकी फर्म का नाम लिखा गया.
दरअसल ये भोज इरफ़ान और फरीद ने अपने सहयोगी मुरारी लाल श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए किया. इस भोज में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के करीब एक हज़ार से ज़्यादा लोग शामिल हुए.
इरफान और फरीद ने बताया कि मुरारीलाल हमारे परिवार के सदस्य की तरह रहे हैं. उनकी हैसियत घर के बुज़ुर्ग की तरह थी. इसलिए हमने वही किया जो हम घर के किसी सदस्य के लिये करते.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More