दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद अब नए आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। उनकी नियुक्ति ज्वॉइनिंग की तारीख से प्रभावी होगी जो अगले आदेश तक रहेगी। विजय कुमार देव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
विजय देव वर्तमान में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। मुख्य सचिव का पद उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में होगा। वह मुख्य निवार्चन अधिकारी के साथ मुख्य सचिव का भी काम संभालेंगे। उनके पास दिल्ली सरकार में काम करने का भी अनुभव है। वह शीला दीक्षित सरकार में राजस्व विभाग में प्रधान सचिव के पद पर रहे हैं।
इससे पहले दिल्ली के वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रहे हैं। उसके बाद उनका चंडीगढ़ प्रशासक के तौर पर तबादला हुआ है। विजय देव की गिनती ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी के रूप में होती है। अपनी कार्यशैली को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहे हैं। हालांकि, मुख्य सचिव की रेस में वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज परीदा, आईएएस एस एन सहाय और एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार का नाम चल रहा था। गुरुवार दिन में रीना रे का नाम भी सामने आया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक विजय देव का नाम सामने आ गया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More