Date: 22/09/2018
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक आज हिसार में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाकर घेराव करेंगे यशपाल मलिक ने कहा है कि यदि इस बार हमला या अभद्रता हुई तो उसी समय आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह हिसार में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कार्यक्रम में समिति के सदस्य अपना विरोध जताने पहुंचे थे लेकिन कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था.