रणवीर सिंह पिछले हफ्ते से अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ”सिंबा” के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो इसी बीच उनकी अगली फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। रणवीर के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में ”गली बॉय” को लेकर भी उनके चाहने वालों के मन में काफी एक्साइटमेंट था। लेकिन इस पोस्टर रिलीज ने रणवीर के चाहने वालों के लिए एक्साइटमेंट और सस्पेंस कम करने की जगह थोड़ा बढ़ा ही दिया है।
इस फिल्म में रणवीर के लुक्स को लेकर काफी सस्पेंस है। क्योंकि इसमें रणवीर एक रैपर के किरदार में नजर आने वाले हैं तो रैपर के हिसाब से उनका अंदाज कुछ फंकी होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन फिल्म के पहले पोस्टर में सिर्फ रणवीर का कंधा पीछे से नजर आ रहा है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस लिए भी खास है कि इसमें पहली बार आलिया और रणबीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गली बॉय’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।
फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो कुछ समय पहले खबर आई थी कि यह एक रैपर के जीवन पर आधारित कहानी होगी। मुंबई के पास के रैपर नावेद शेख की कहानी पर आधारित होने की खबर के बाद से ही रणवीर के लुक्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
इस पोस्टर में रणवीर की सूरत नजर नहीं आ रही। बस एक हुडी पहले पीछे से उगते सूरज को देखता एक लड़का पीछे से नजर आ रहा है। लेकिन ऑफिशियल साइट्स पर भले ही रणवीर के लुक को लेकर सस्पेंस जारी है वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस पेज पर ‘गली बॉय’ के ऑफीशियल पोस्टर पर नजर आने वाले हुडी में ही रणवीर की कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के शूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुकी हैं। इस फिल्म के बाद आलिया और रणवीर करण जौहर की बिग-बजट पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में भी साथ नजर आने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More