आजकल चुनावों से पहले सर्वे का दौर चल रहा है। चुनावी सर्वे जनता का मिजाज तो बता ही देते हैं। अब ताजा सर्वे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लेकर किया गया है। तीनों ही राज्यों में भाजपा सत्ता में है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तो शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह पिछले तीन टर्म्स से लगातार सीएम की कुर्सी पर काबिज हैं। लेकिन, इस बार रमन सिंह के लिए छत्तीसगढ़ बचा पाना मुश्किल लग रहा है। टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं ला रहे हैं। इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान भी भाजपा के हाथ से जाता दिख रहा है।
हालिया सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता भाजपा के हाथ से निकल सकती है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की अच्छी हवा बन रही है। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया से भी वहीं की जनता खुश नहीं है। सबकी यही शिकायत है कि वह लोगों से मिलती नहीं हैं। लोगों की परेशानियां सुनती नहीं हैं। वहीं, रमन सिंह के कामों से भी इस बार छत्तीसगढ़ के लोग खुश नहीं नज़र आ रहे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-सी वोटर सर्वे की मानें तो वहां कि 200 सीटों में से कांग्रेस को 129, भाजपा को 63 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती है। राजस्थान में सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है। माने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जीतने के आसार दिख रहे हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
टाइम्स नाउ-सी वोटर सर्वे की मानें तो भाजपा छत्तीसगढ़ में भी सत्ता से हाथ धो सकती है। राज्य की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस का 47 सीटों पर कब्जा हो सकता है। भाजपा को 39 और अन्य को चार सीटें मिल सकती है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश के बारे में इस सर्वे में दावा है कि भाजपा लगातार चौथी बार एमपी में सरकार बना सकती है। कुल 230 सीटों में से भाजपा 126, कांग्रेस 97 और अन्य की सात सीटों पर जीत हो सकती है। मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। सर्वे में दावा किया गया है कि भाजपा को सीटों का नुकसान हो सकता है। मध्य प्रदेश में फिलहाल भाजपा के 166 और कांग्रेस के 57 विधायक हैं।
अगर टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक ही नतीजे भी आ गए तो, यह भाजपा के लिए एक बड़ा झटका ही होगा। इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी देखा जाएगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More