म्यामां में हिंसा रोकने के लिए नहीं किए पर्याप्त प्रयास : फेसबुक
Date: 08/11/2018
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने माना है कि उसने म्यामां में हिंसा रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए। एक नीति प्रबंधक एलेक्स वारोफ्का ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि फेसबुक मानवाधिकारों की रक्षा के लिए और देश में विभाजन तथा हिंसा को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास कर सकता है और उसे करना चाहिए।
फेसबुक ने म्यामां में अपनी भूमिका का अध्ययन करने के लिए ‘‘बिजनेस एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’’ को जिम्मेदारी दी थी। इस गैरलाभकारी कंपनी ने सोमवार को 62 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की। म्यामां में जातीय हिंसा और धार्मिक टकराव को बढ़ावा देने के लिए फेसबुक का जिस तरह इस्तेमाल किया गया, उसे लेकर देश में इस सोशल नेटवर्किंग साइट की खूब आलोचना हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग नफरत फैलाना चाहते हैं और दूसरों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं उनके लिए फेसबुक एक जरिया बन गया है। इस पर फेसबुक ने माना कि म्यामां में हिंसा और नफरत फैलाने के लिए अपनी सेवाओं का इस्तेमाल रोकने के वास्ते उसने पर्याप्त प्रयास नहीं किए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More