चीन के वुहान शहर जैसे राजधानी दिल्ली के हालात हो रहे हैं। अनलॉक के बाद दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 26,334 पहुंच चुकी है। जिसमें से मरने वाले लोगों की संख्या 708 हो गई हैं। भारत में दिल्ली तीसरा ऐसा राज्य है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली में 3 दिन में 44 और 10 दिनों में 400 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
दिल्ली वुहान शहर बनता जा रहा है। दिल्ली में कोरोना से 27 मई तक केवल 303 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन यह आंकड़ा 6 जून तक 708 पहुंच चुका हैं। मतलब साफ़ है कि पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 400 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालात ऐसे है कि शुक्रवार को दिल्ली में 1330 नए मामले दर्ज किये गए।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 1 जून को 9, 2 जून को 10 और 3 जून को 25 लोगों की मौत दर्ज की गई। यानि दिल्ली में 1 से 3 जून के बीच 44 लोगों की मौत दर्ज की गई। दिल्ली में मई से ज्यादा जून में हालात खराब हो रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। दिल्ली में कोरोना से अब तक 10,315 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वही दूसरी तरफ 15,311 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के चपेट में 2,36,657 लोग आ चुके हैं। जिसमें से 6,642 लोगों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन 1,14,073 लोग पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। वही 1,15,942 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 9,887 नए मामले दर्ज किये गए है और इसके साथ ही 294 लोगों की मौत भी दर्ज की गई हैं।