पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, ऑनर किलिंग या आत्महत्या सस्पेंस बरकरार
Date: 09/07/2019
जिले में एक दिल दलहाने वाला मामला समाने आया है। जहां बिजौली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ गांव के खेतों में एक प्रेमी युगल की लाश नीम के पेड़ से लटकी मिली है। आनन-फानन में इसकी सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस देर रात दोनों की डेड बॉडी को पेड़ से उतार लिया गया है। साथ ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विजयगढ़ के रहने वाले अरूण जाटव और संध्या जाटव दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन इनकी मोहब्बत घर वालों को मंजूर नही थी। जिसके कारण दोनों एक महीने पहले घर से भाग गए थे। जिसके चलते बिजौली थाना पुलिस ने अरूण के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया था।
इस दौरान दोनों राजमंदी से अपने घर वापस आ गए। लेकिन परिवार वाले दोनों की शादी करवाने के लिए राजी नही हुए। जिसके बाद आज शाम के वक्त दोनों की लाश घर से दो किलोमीटर दूर एक नीम के पेड़ में लटकी मिली है। फिलहाल पुलिस ये कहने की स्थिति में नही है, कि ये मामला ऑनर किलिंग का है या फिर दोनों ने आत्महत्या कर ली है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More