बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन डिजाइनिंग के फील्ड में उनका नाम हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इन दिनों रिद्धिमा पर एक आरोप लगाया जा रहा है। आरोप यह है कि उन्होंने एक डिजाइन की नकल की है, जिसके बाद एक वेबसाइट ने उन पर नकल का आरोप लगाया है।
दरअसल, रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में फेस्टिवल ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। इस कलेक्शन में डायमंड और पर्ल से बने ईयरिंग्स शामिल हैं। आरोप है कि उनकी ये ईयरिंग्स की डिजाइन कोकिची मिकिमोटो की कॉपी है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यह आरोप भी लगाए कि रिद्धिमा ने जो तस्वीर प्रेजेंटेशन के लिए चुनी, वह भी चोरी की है। इसके बाद नकल के आरोप की वजह से रिद्धिमा को ट्रोल किया जा रहा है।
रिद्धिमा पर डिजाइन नकल के आरोप ‘डाइट सब्या’ नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये लगाए गए हैं। उनका कहना है असल में डिजाइन कोकिची मिकिमोटो का है। डाइट सब्या ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में ईयर रिंग दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा की पोस्ट नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, कोकिची मिकिमोटो को दुनिया में ‘पर्ल किंग’ के नाम से जाना जाता है। साल 1916 से काम कर रही ये ब्रांड इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क है। बता दें कि रिद्धिनमा ‘आर’ नाम से अपना ज्वैलरी कलेक्शन चलाती हैं। उनके डिजाइन को सेलेब्स और फैंस, दोनों पसंद करते हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More