विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से होगा शुरू, प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
Date: 08/07/2019
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की तैयारियों को लेकर सीएम हाउस में सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खासतौर पर मौजूद रहे।
बैठक में निर्दलीय, सपा और बसपा विधायक भी शामिल हुए। इस दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सवालों के जवाब देने और सरकार के कामों को सदन में उठाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उधर, मानसून सत्र में बीजेपी तबादलों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर तबादलों के एवज में उगाही का आरोप लगाते हुए कहा की सत्र के दौरान बीजेपी तबादलों पर व्यापक चर्चा करते हुए सरकार को बेनकाब करेगी। साथ ही बेरोजगारों की बढ़ती संख्या पर भी सत्ता पक्ष से बीजेपी सवाल करेगी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More