CM भूपेश को मातृत्व शोक, राहुल गांधी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने फोन पर संवेदना प्रकट की
Date: 08/07/2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर प्रदेश समेत देश के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. भूपेश बघेल को राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मोतीलाल वोरा, मुकुल वासनिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, भक्त चरण दास, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोहसिना किदवई सहित अनेक राजनेताओं ने फ़ोन कर संवेदना प्रकट की.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक सन्देश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More