कर्नाटक का नाटक : सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, फिर से होगा नए कैबिनेट का गठन
Date: 08/07/2019
कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद अल्पमत में आई कुमारस्वामी सरकार पर से संकट छॅटने का नाम नही ले रहा है। गठबंधन सरकार पर खतरा उस वक्त और बढ़ गया जब सोमवार को पहले निर्दलीय विधायक नागेश ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस के सभी 21 मंत्रियों ने मंत्रीपद छोड़ दिया। कांग्रेस के बाद जेडीएस के भी सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।
अब नए कैबिनेट का जल्द ही पुनर्गठन होगा। हाल ही में लघु उद्योग मंत्री के तौर पर मंत्रालय में शामिल किए गए नागेश ने यहां राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और त्यागपत्र सौंपा। यह कदम उन खबरों के बीच उठाया गया है जिनके मुताबिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों ने इस्तीफा देने वाले असंतुष्ट विधायकों के खातिर अपना पद छोड़ा है। इस्तीफे स्वीकार होने की सूरत में सत्तारूढ़ गठबंधन अपना बहुमत खोने की कगार पर पहुंच जाएगा।
इसके अलावा कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा देने की सोमवार को धमकी दी है। कर्नाटक के मंत्री एवं बीदर उत्तर के विधायक रहीम महमूद खान ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपनी समस्याओं के बारे में सूचित कर दिया है और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर के निवास पर बैठक के बाद फैसले लेने की बात कही। कांग्रेस के नौ विधायकों और जद (एस) के तीन विधायकों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। इससे सरकार पर संकट मंडरा रहा है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More