दिग्विजय सिंह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विवेक से दिया है इस्तीफा, हम लोग भी करने वाले थे अनुसरण
Date: 01/07/2019
राहुल गांधी ने अपने विवेक से इस्तीफा दिया. हम लोग भी अनुसरण करने वाले थे. यह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिग्जिवय सिंह ने बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा में कही.
लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट पर मिली हार पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि गोडसे जीत गया, गांधी हार गया. वहीं हार के पीछे कमलनाथ का हाथ होने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि कमल नाथ और मैं 40 साल पुराने मित्र हैं, और न कमल नाथ किसी को निपटाते है ना मैं. वहीं अजीत जोगी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे मेरे मित्र हैं और रहेंगे. उनके कांग्रेस प्रवेश पर बोले न मैने उन्हें निकाला हैं न लाऊंगा.
इसके पहले न्यायधानी के बृहस्पति बाजार में रविवार को पूर्व मंत्री बीआर यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में मौजूद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीआर यादव, कमल नाथ और मैं मेरे अच्छे मित्र थे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह के स्कूल के सबसे सीनियर छात्र चरणदास महन्त आज विधानसभा अध्यक्ष और सबसे जूनियर छात्र मुख्यमंत्री हैं. इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर नगर निगम सहित नगर पालिका और नगर पंचायत को बीस करोड़ देने की घोषणा की.
कार्यक्रम में डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि सबको परिवार की तरह काम करने की जरूरत है. मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मेरा पैर टूटा था. दिग्विजय सिंह ने 1998 में पूछा चुनाव लड़ेगा क्या और उन्होंने टिकट दिया और आज तक चुनाव जीत रहा हूं. प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सीएम बघेल ने दी है, मैं सबके साथ मिल कर काम करूंगा.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More