दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन कोहरे से धीमी पड़ी गाड़ियों की रफ्तार इन राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन कोहरे से धीमी पड़ी गाड़ियों की रफ्तार इन राज्यों में बारिश के आसार Date: 19/12/2022
देश के उत्तरी हिस्सों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने लगी है। कई शहरों में पारा तेजी से नीचे गिर रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में तो शिमला से भी अधिक ठंड पड़ रही है। वहीं दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। 
 
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन
देश की राजधानी दिल्ली में अब ठिठुरन तेजी से बढ़ने लगी है। साथ ही सड़कों और मैदानों में छाई कोहरे की परत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सोमवार को दिल्ली में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 
 
शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान पंजाब के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। साथ ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दिसंबर के बाद से कंपकंपी और बढ़ने वाली है।  
 
कहां-कहां हो सकती है बारिश
देश के दक्षिणी हिस्सों में अभी भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More