बेशर्म रंग विवाद पर कन्नड़ ऐक्ट्रिस का बयान, बोलीं- औरतों से नफरत है इस विवाद की जड़!

बेशर्म रंग विवाद पर कन्नड़ ऐक्ट्रिस का बयान, बोलीं- औरतों से नफरत है इस विवाद की जड़! Date: 21/12/2022
मुम्बई। कन्नड़ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और पूर्व सांसद राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अब ऐक्ट्रिस ने फिल्म पठान को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर हो रहे विवाद में राम्या ने एक्ट्रेस का समर्थन किया है। दीपिका की आने वाली फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' लगातार विवादों में बना हुआ है। देश भर के हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने गाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अभिनेताओं की पोशाक लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। 
 
राम्या का  बयान
राम्या ने कहा, "सामंथा को उनके तलाक के लिए ट्रोल किया गया। साई पल्लवी को उनकी राय के लिए, रश्मिका को उनके अलगाव के लिए, दीपिका को उनके कपड़ों के लिए और कई, कई अन्य महिलाओं को 'सब कुछ' के लिए। पसंद की स्वतंत्रता हमारा मूल अधिकार है। महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- मिसोगिनी उतनी ही बुराई है जिससे हमें लड़ना चाहिए।”
 
बता दें कि लंबे अंतराल के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग में वापसी कर रही राम्या ने दीपिका पादुकोण को कपड़ों के लिए ट्रोल किए जाने के लिए महिलाओं के प्रति मौदूज द्वेष को जिम्मेदार ठहराया है। अभिनेत्री राम्या कन्नड़ फिल्म 'स्वाति मुत्तिना माले हनीये' का निर्माण करेंगी। इसके अलावा वह फिल्म में एक प्रमुख भूमिका भी निभाएंगी। 
 
चेतन अहिंसा ने किया था 'बेशर्म रंग' का समर्थन 
इससे पहले कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन अहिंसा ने 'बेशर्म रंग' गाने के विरोध को तुच्छ बताया था। वहीं दूसरी ओर, श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक ने चेतावनी दी थी कि अगर गीत को वापस नहीं लिया गया तो वे 'पठान' पर प्रतिबंध लगाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे।
 

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More