मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। सीएम शिवराज मामा का बुलडोजर चलने के बाद अपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला खरगोन जिले का है जहां महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला की हत्या कर आरोपी गहने भी चुराकर ले गये। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला शादि में जिले के रूपखेडा गांव से बिस्टान थाने के मेहरघट्टी गांव आई थी। शव को देखकर सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि महिला की अज्ञात लोगों ने रेप के बाद हत्या की है। पूरे मामले में बिस्टान पुलिस जांच में जुट गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये खरगोन जिला अस्पताल लाया गया। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ रेप कर हत्या की गई है। पत्थर से कुचल कर अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या की है।