हर चुनाव से पहले भाजपा का गुजरात मॉडल का रोना शुरू हो जाता है। आज तक भाजपा देश वासियों को यह नहीं बता पाई कि आखिर गुजरात मॉडल है क्या ? गुजरात मॉडल के नाम पर भाजपा जनता के साथ धोखा करती आ रही है। जिस गुजरात मॉडल को भाजपा चुनाव के समय दिन रात चिल्ला चिल्ला कर जनता को बताती है, उसी गुजरात मॉडल के तहत गुजरात की सड़कों की हालत खस्ताहाल दिखाई देता है। सड़कों के खस्ताहाल के चलते आए दिन प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। पिछले कुछ दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक बात कही- अगर गुढ्डों के कारण आपकी नींद खुल जाए, तो समझ लेना आप गुजरात में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य की मुख्य सड़कों का हाल बेहद ही खराब है।
विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात की भाजपा सरकार इन दिनों अपने प्रदेश के जर्जर सड़कों को ठीक करवाने में लगी हुई है। पूरे 5 साल भाजपा सरकार ने गुजरात प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया और अब जैसे ही चुनाव सामने आए तो भाजपा प्रदेश की जनता को यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह विकास कर रहे हैं। भाजपा को अगर प्रदेश का विकास ही करना होता तो क्या पिछले 27 सालों में नहीं करती ? भाजपा सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों का विकास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी मित्र गौतम अदानी 8 साल पहले दुनिया के शीर्ष 200 अमीरों की सूची में तक शामिल नहीं थे। आज अदानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। आखिर यह कैसे संभव है ? इतना ही नहीं बल्कि अदानी के ऊपर करोड़ों रुपए का लोन भी है। इसके बावजूद भी वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी है। क्या यही भाजपा का गुजरात मॉडल है ?
गुजरात में जब भी बारिश होती है तो सड़कों पर पानी भर जाता है। जिसके चलते आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब भी गुजरात के विकास को दिखाने की बात आती है तो भाजपा सरकार गुजरात के विकास की हकीकत को पर्दा लगाकर छुपाने की कोशिश करती है। आखिर भाजपा अपने गुजरात मॉडल को पर्दा लगाकर छुपाने की कोशिश क्यों करती है ? 27 साल प्रदेश की सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा को अपने गुजरात मॉडल पर पर्दा लगाकर छुपाने की जरूरत पड़ रही है, तो इससे एक बात साफ होती है कि भाजपा सरकार गुजरात मॉडल के नाम पर वहां की आम जनता को मूर्ख बना रही है। 27 सालों में भाजपा ने गुजरात में कितने हाईवे बनाएं ? क्या भाजपा कोई आंकड़ा सामने रख सकती है ? शायद नहीं! क्योंकि भाजपा के अपने 27 वर्षों के शासनकाल में गुजरात की सड़कों का हाल हम सभी के सामने है। अब प्रदेश की जनता हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ना नहीं चाहती है बल्कि प्रदेश की जनता गुजरात का विकास चाहती है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More