नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखरी आखिरी पर है। यात्रा समाप्त होने से पहले लगातार खबरों में है। दरअसल, भाजपा नेता लगातार इस यात्रा से जुड़ा कुछ न कुछ कंटेंट तलाश कर ला रहे हैं। जिसके ज़रिए वह कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही भाजपा पर पलटवार करने से चूक नहीं रहे हैं। ऐसा ही कुछ हमें बीते दिन देखने को मिला। दरअसल, बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस में ट्विटर वॉर छिड़ गई। दोनों पार्टियों के बीच ट्विटर फाइट क्यों हुई आपको विस्तार से बताते हैं।
भाजपा के इस वीडियो से शुरू हुई फाइट
इस फाइट की शुरुआत बीजेपी की तरफ से की गई। दरअसल, बीजेपी की आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दावा किया कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान अपने जूते के फीते पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से बंधवा रहे हैं। अमित मालवीय के वीडियो शेयर करने के बाद कई बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने ट्वीट किया।
कांग्रेस ने किया पलटवार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो की जानकारी मिलते ही कांग्रेस मैदान में आ गई। भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए जिस पूर्व केंद्रीय मंत्री को लेकर यह दावा किया था, उन्होंने खुद इस ट्वीट का जवाब दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने एक वीडियो और शेयर किया। जिसे अलग एंगल से लिया गया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह राहुल गांधी के जूते के फीते नहीं बांध रहे हैं। वीडियो को स्लो करके देखा जाए तो स्थिति साफ हो जाएगी कि राहुल गांधी ने उन्हें इशारा किया था कि आपका फीता खुला है। इसके बाद वह अपना फीता बांधने लगे थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अमित मालवीय से इस ट्वीट को डिलीट करने और माफी मांगने को भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।