एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर टला बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे लटका दस चक्का वाहन
Date: 29/06/2019
शहर में बने एक्सप्रेस-वे के गलत ड्राईंग डिजाइन का दुष्परिणाम सामने आया है. सुबह पांच बजे के लगभग तेजी से आ रहा एक दस चक्का वाहन एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर से नीचे देवेन्द्र नगर कॉलोनी रोड पर लटक गया. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वाहन अभी भी लटका हुआ है जिससे लोगों में डर है कि कहीं ये वाहन गिर न जाए.
एक्सप्रेस-वे पर लाइटिंक की व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है. जिससे यहां आए दिन ये हादसे हो रहे हैं. इसमें CG RDC के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है. फाफाडीह के एक्सप्रेस वे के फलाइओवर पर ये वाहन अभी भी लटका हुआ है. जिसकी सूचना कॉलोनी के लोगों ने CG RDC के अधिकारियों को दी है.बता दें कि एक्सप्रेस वे का अभी उद्घायन नहीं हुआ है तो अभी ऐसा हाल है तो आगे समस्या गंभीर होने वाली है. देवेन्द्र नगर के स्थानीय लोगों ने बताया आनन फानन में गलत डिजाइनिंग का ये दुष्परिणाम है. बता दे कि इसके पहले भी नाली के उपर सड़क निर्माण में लगे CG RDC का वाहन नाली के धसकने से नाली में गिर गया था.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More