कर्नाटक: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म, शनिवार को होगा मतदान
Date: 11/05/2018
एक दूसरे पर आक्षेप से भरा कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत भाजपा एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार से लेकर संप्रदायवाद, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की 70 लाख रुपये की हबलॉट की घड़ी जैसे तमाम मुद्दे उठे। देश की सत्ता में आने के बाद से सभी राज्य में हुए चुनाव की तरह मोदी इस बार भी कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की बागडोर अपने हाथ में थामे रहे। भाजपा बी एस येदियुरप्पा को अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है। उसी तरह राहुल गांधी ने कांग्रेस चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने हर दिन कम से कम तीन रैलियों को संबोधित किया या नमो एप के माध्यम से भाजपा के विभिन्न अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं से बात की। कर्नाटक में मतदान शनिवार को होगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More