तरक्की के लिए महिलाएं शार्ट कट अपनाती हैं- उषा ठाकुर
Date: 15/10/2018
एक तरफ ‘मी टू’ मूवमेंट की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कानून बनाने की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इंदौर (मध्य प्रदेश) से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मामले की पूरी गंभीरता को हवा में उड़ा दिया। उषा ठाकुर के मुताबिक महिलाएं तरक्की के लिए शार्ट कट अपनाती हैं। विवादित या फिर कहें बे सिर पैर के बयानों के मामले में उषा ठाकुर के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन फोकस नए वाले पर करेंगे।
निजी स्वार्थ के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता
एक तरफ ‘मी टू’ मूवमेंट जिसके तहत महिलाएं अपने साथ होने वाली बदसलूकी को दुनिया के सामने रख रही हैं। दूसरी तरफ उषा ठाकुर जैसी महिलाएं हैं, जिन्हें उनसे कोई संवेदना तो हैं नहीं लेकिन उनको ये ज़रूर मालूम है कि महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्ट कट अपनाती हैं। उषा ठाकुर ने मी टू मूवमेंट के तहत सामने आने वाले मामलों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘महिलाएं निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं। समझौता करने के कारण ही वो समस्याओं में फंसती हैं। जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है’।
उषा ठाकुर ने तरक्की के लिए समझौता करने वाली महिलाओं को तो गलत बता दिया, लेकिन उन मर्दों के लिए एक शब्द नहीं निकाल पाईं जो महिलाओं को समझौता करने के लिए मजबूर करते हैं। अपने पावर, अपनी पोज़िशन का फायदा उठाते हैं। एक तरफ उनके खुद के केंद्रीय मंत्री जो पहले कभी बड़े पत्रकार हुआ करते थे, यौन शोषण के आरोप में फंसे हुए हैं। उनका इस्तीफा मांगने के बजाय उषा ठाकुर अनर्गल बयान दे रही हैं।
एम जे अकबर इस्तीफा नहीं देंगे
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पूर्व पत्रकार एमजे अकबर पर एक दो नहीं, बल्कि कई महिलाओं ने, यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हालांकि, जब उन पर महिला उत्पीड़न के आरोप लग रहे थे, तब वो नाइजीरिया में महिला सशक्तिकरण पर भाषण दे रहे थे। माने उस वक्त वो विदेश में थे, लेकन अब उनकी घर वापसी हो चुकी है।
उम्मीद थी कि भारत लौटते ही शायद वो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देंगे लेकिन इस्तीफा तो दूर, उल्टा वो कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। ठीक है, सबको अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने और खुद को निर्दोष साबित करने का हक़ है। लेकिन जब किसी केंद्रीय मंत्री पर एक-दो नहीं बल्कि कई महिलाओं ने यौन शोशण का आरोप लगाया हो, उनसे थोड़ी नैतिकता की उम्मीद तो की ही जा सकती है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More