पतंजलि परिधान का पहला शोरूम खुला, मिलेंगे संस्कारी कपड़े
Date: 06/11/2018
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब गारमेंट्स इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी है। धनतेरस के मौके पर सोमवार को दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में ‘पतंजलि परिधान’ के पहले शोरूम का उद्घाटन खुद बाबा रामदेव ने किया। धनतेरस के खास मौके पर इन गारमेंट्स पर ऑफर भी दिया जा रहा है।
शोरूम के उद्घाटन समारोह में बाबा रामदेव के साथ विश्वप्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार और फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी मौजूद थे। बाबा रामदेव ने इस मौके पर पहलवान सुशील कुमार के लिए एक लंगोट भी दिखाई और इसकी खासियत बताते हुए कहा कि इस लंगोट के इस्तेमाल से न सिर्फ हर्निया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि खेल के मैदान पर गंभीर चोट से भी बचाव संभव है। खास बात यह कि इस मौके पर मधुर भंडारकर ने भी पतंजलि का सूट पहनकर उसका प्रचार किया।
उल्लेखनीय है कि ‘पतंजलि परिधान’ के शोरूम में तीन हजार नए प्रोडक्ट बिकेंगे, जिनमें इंडियन ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज और गहनों तक की बिक्री होगी। इतना ही नहीं, शोरूम में मेंस वेयर, वीमेंय वेयर, किड्स वेयर, डेनिम वेयर, एथनिक वेयर, कैजुअल वेयर और फॉर्मल वेयर आदि के 3000 से ज्यादा वेराइटीज में कपड़े मिलेंगे। पतंजलि के इन परिधानों को तीन नामों-‘संस्कार’, ‘आस्था’, ‘लिव फिट’ से बेचा जाएगा। रामदेव ने बताया कि पुरुषों के सभी कपड़े ‘संस्कार’ नाम से, जबकि महिलाओं के सभी कपड़े ‘आस्था’ ब्रांड से बिकेंगे। बाबा रामदेव ने बताया कि दिसंबर तक देशभर में करीब 25 नए स्टोर खुल जाएंगे। खास बात यह कि दिवाली के मौके पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More