असम के तिनसुकिया जिले के खेरोनी में गुरुवार रात को हुए 5 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में आज 12 जिलों में बंद बुलाया गया है। बंद के दौरान जिले में अलग-अगल जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मारे गए पांच लोगों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
बता दे कि तिनसुकिया जिले के खेरोनी में गुरुवार रात को 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उल्फा के आतंकियों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए पांच लोगों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस हमलावरों का एक समूह ढोला-सादिया पुल के करीब इस गांव में आया और उन्होंने रात करीब 8 बजे पांच से छह लोगों को उनके घर से बाहर बुलाया और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इस हत्या के विरोध में बंगाली यूथ संगठन ने जिले में 12 घंटे का बंद बुलाया है।
एक पुलिस ने बताया कि उन्होंने उन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर रात के अंधेरे में फरार हो गए पुलिस को संदेह है कि बंदूकधारी उल्फा उग्रवादी संगठन से जुड़े थे। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे कायरतापूर्ण हमला बताया। उन्होंने कहा, “अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम इस तरह की कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने राज्य के मंत्रियों तपन गोगोई और केशव महंत को डीजीपी कुलाधार साइकिया के साथ मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सवाल करते हुए ट्वीट किया, “क्या यह हालिया एनआरसी घटनाक्रम का परिणाम है।” गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस संगीन अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More