प्रियंका अयोध्या में उतर मोदी-योगी को देंगी सीधी चुनौती
Date: 25/03/2019
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भगवान राम की नगरी अयोध्या से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देंगी. बीजेपी के हार्ड हिंदुत्व के जवाब में कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड चल रही है. यही वजह है कि बीजेपी जिस अयोध्या मुद्दे सहारे अपनी राजनीतिक जमीन को देश भर में मजबूत कर सत्ता के सिंहासन पर विराजमान है. प्रियंका गांधी ने अब उसी पिच पर उतरकर बीजेपी को मात देने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत बुधवार को वह अयोध्या का दौरे पर पहुंच रही हैं.
प्रियंका गांधी का दूसरा यूपी दौरा अयोध्या में होने जा रहा है. प्रयागराज से वाराणसी तक बोट यात्रा के बाद अब प्रियंका गांधी रेल और सड़क जरिए अयोध्या की यात्रा करेंगी. प्रियंका बुधवार को सुबह कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद पहुंचेंगी. प्रियंका अपना रोड शो का आगाज अयोध्या से हनुमानगढ़ी में दर्शन के साथ शुरू करेंगी. इसके बाद अयोध्या शहर में उनका काफिला गुजरेगा और रोड शो की तर्ज पर अयोध्या की गलियों की खाक छानकर कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान को धार देंगी.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More