Date: 30/06/2019
शशिकांत डकसेना कोरबा । कोरबा जिले के पाली नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली का का हाईटेंशन तार गिरने से एक राहगीर घायल हो गया वहीं उसकी बाइक में आग लग गई. बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तार गिरने से जमीन की घास तक झुलस गई है. घायल युवक का नाम प्रताप सिंह बताया जा रहा है. जो कि पाली थाना क्षेत्र के खैरा डूबान का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह प्रत्येक दिन अपने गांव से पाली आना-जाना करता है. माना जा रहा है कि लंबे समय से मेंटेनेंस के अभाव में यह दुर्घटना हुई है.