महिला पत्रकारों का राष्ट्रपति को पत्र, अकबर की बर्खास्ती की मांग
Date: 16/10/2018
यौन उत्पीड़न के आरोपी केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का मामला अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच गया है। महिला पत्रकारों के संगठन ने अकबर को बर्खास्त करने की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति को इस बाबत पत्र लिखा है।
नेटवर्क ऑफ वुमेन इन मीडिया इन इंडिया (एनडब्ल्यूएमआई) ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा, ‘हम बेहद चिंतित हैं कि वह केंद्रीय मंत्री अब तक मंत्रिपरिषद में मंत्री पद पर बने हुए हैं।’ पत्र में कहा गया है कि, ‘आप इस बात से सहमत होंगे कि यह अनैतिक और अनुचित है। इस तरह से उनके कथित कुकर्मों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है।’ ज्ञात हो कि एमजे अकबर पर ‘मी टू’ अभियान के तहत दर्जन भर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
एनडब्ल्यूएमआई ने कहा है कि विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने उन पर सबसे पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एक आपराधिक मानहानि का आरोप उन लोगों को धमकाने और चुप करने का स्पष्ट प्रयास है, जो शक्तिशाली पदों पर बैठे पुरुषों द्वारा महिलाओं संग उत्पीड़न करने वालों को सामने ला रहे हैं। पत्र में कहा गया, ‘यह महिलाओं को खामोश रहने की स्थिति में वापस धकेलने के लिए बुना गया है और उन लोगों की भी आवाज को खामोश कर देगा, जिन्होंने अब तक बात नहीं की है।’ संगठन ने मांग की है कि अकबर को एक स्वतंत्र जांच में सहयोग देना चाहिए और सरकार को उन्हें जांच होने तक पद से बर्खास्त करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More