मेरे भाषण से कांग्रेस के वोट कटते हैं- दिग्विजय सिंह
Date: 17/10/2018
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से जाने जाते हैं। वैसे तो वो अक्सर ही कुछ न कुछ उल्टा सीधा बोलते रहते हैं, लेकिन चुनावों के समय वो खासे एक्टिव हो जाते हैं। बेशक उनका मकसद अपनी पार्टी को आगे ले जाना और उसके पक्ष में चुनावी प्रचार करना हो, लेकिन होता उसका उल्टा ही है। अब मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं, लेकिन राज्य के दिग्गज नेता, दो बार के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह दिखाई नहीं दे रहे। सवाल उट रहे हैं कि वो कांग्रेस की रैलियों में नजर क्यों नहीं आ रहे? वह राहुल गांधी के आसपास क्यों नहीं दिख रहे?
अब इन सवालों का जवाब खुद दिग्विजय सिंह ने दिया है। वो भी बेहद ही दिलचस्प अंदाज से। दिग्विजय सिंह ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, ‘मेरे भाषण और प्रचार-प्रसार से कांग्रेस के वोट कटते हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता उनका नाम लिए बिना प्रचार करें’। दिग्गी राजा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी के भोपाल स्थित सरकारी आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे।
इसी दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे? इस सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘देखते रह जाओगे। ऐसे सरकार नहीं बनेगी। जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को टिकट मिले, जिताओ’। मेरा काम सिर्फ एक है। कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं। इसलिए मैं कहीं नहीं जाता हूं’।
दिग्विजय सिंह अपने बड़बोले बयानों की वजह से इन दिनों पार्टी के प्रचार अभियान से दूर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर खूब मेहनत कर रहे हैं। वो लगातार रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ दिग्विजय सिंह कहीं भी नजर नहीं आते हैं। भले ही दिग्विजय सिंह राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के प्रमुख पैरोकारों में से एक रहे हों, लेकिन राहुल ने गोवा में उनकी असफलता के बाद उन्हें प्रभारी पद से हटा दिया था।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More