राजद ने किया अपना घोषणापत्र जारी

राजद ने किया अपना घोषणापत्र जारी Date: 08/04/2019

सोमवार को बिहार में महागठबंधन की अगुवाई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मनोज झा और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे मौजूद थे। आपको बता दे, राजद नेता तेजस्वी यादव ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के विचारों को याद करते हुए कहा, कि राष्ट्रीय जनता दल का उद्देश्य हमेशा से अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब-गुर्बों की उन्नति रहा हैं। साथ ही राजद नेता तेजस्वी ने कांग्रेस की न्याय योजना के वादे का समर्थन किया और कहा कि इससे गरीब, पिछड़ों और आदिवासियों का कल्याण होगा।

 

राजद के घोषणापत्र कुछ मुख्य बिंदु-

 

· राजद दलित पिछड़ों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देगी।

· मंडल कमीशन के बाकी सुझावों को लागू करेगी।

· लोहिया की समाजवादी विचारधारा से करेंगे गरीब-गुर्बों का कल्याण।

· हर थाली में रोटी और हर हाथ में काम।

· अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वांगीन उन्नति को प्रतिबद्ध है।

· राजद प्रोमोशन में भी आरक्षण की पैरोकार है।

· 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को संवैधानिक मान्यता देगा।

· निजी संस्थानों की नौकरियों में भी आरक्षण।

· 2021 में सभी जातियों की जनगणना सुनिश्चित करेगा।

· सभी को शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार सुनिश्चित करेंगे। 

· बिहार से पलायन रोकने को शिक्षा व रोजगार पर बल।

· राज्य में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरेंगे। 

· ताड़ी खरीदने-बेचने पर रोक हटाएंगे, इसे लीगल करेंगे। 

· पुलिस में भर्ती आठवीं पास की योग्यता से शुरू करेंगे। 

· प्रवासी बिहारियों को सुरक्षा मुहैया कराएंगे। मदद के लिए देशभर में कॉल सेंटर।

· कांग्रेस की न्याय योजना का भरपूर समर्थन करते हैं। 

 

Politics News

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

बुधवार को आयोजित जन चौपाल स्थगित, कल मुख्यमंत्री निवास पर होना था आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More

Entertainment News

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

लंबे झगड़े के बाद कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर एक साथ करेंगे काम

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.   इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More

India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के लिए सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होगी 190 पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More

Business News

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

सिंगापुर के सहयोग से कैट भारत के 7 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगा

कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More