सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
Date: 20/11/2018
सुपरस्टार सलमान खान को जान से मार डालने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि, कुछ दिनों पहले ही एक शख्स ने सलमान खान को जान से मार डालने की धमकी दी थी, जिसके बाद इस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब इस मामले से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
पकड़ा गया शख्स
सलमान को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने इस शख्स को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स पर कार्रवाई करते हुए इसे अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस शख्स से काफी पूछताछ की है जिसके बाद अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सलमान खान को मिली थी धमकी
जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान के पीए ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि, जिसमें बताया गया था कि, एक शख्स ने सलमान खान को फोन कर जान से मारने की धमकी है। सलमान ने इस शख्स को काम नहीं दिया था जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। इसके बाद इस मामले को गंभारता से लेते हुए इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। अब ये शख्स पुलिस की हिरासत में है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More