भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी व्यक्ति श्रेणी में आयकर चुकाने वाले राज्य के सबसे बड़े करदाता हैं। 2017-18 में उन्होंने 12.17 करोड़ रुपए का रिटर्न दाखिल किया है। जबकि इसी श्रेणी में दूसरे स्थान पर रांची के नंद किशोर चौधरी और तीसरे स्थान पर उदय शंकर प्रसाद हैं। आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम आयकर मंथन में तीन श्रेणी में राज्य के सर्वोच्च तीन करदाताओं को सम्मानित किया गया। साल 2016-17 में भी धौनी ने 10.93 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया था। धौनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति थे।
फर्म के रूप में सबसे ज्यादा कर चुकाने के लिए बिग शॉप रांची को सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर कश्यप मेमोरियल आई अस्पताल और तीसरे स्थान पर ब्रदर्श एकेडमी रांची रहाष कॉरपोरेट सेक्टर में सीसीएल राज्य में सबसे ज्यादा कर चुकाने वाली कंपनी बनी है। दूसरे स्थान पर जमशेदपुर की टिमकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और तीसरे स्थान पर जेनीपॉल लिमिटेड रही।
कार्यक्रम में बिहार झारखंड के प्रधान आयकरआयुक्त कैलाश चंद्र घुमरिया ने बताया कि इस वर्ष करदाता जोड़ने के मामले में झारखंड देशभर में सबसे आगे है। अभी तक राज्य में पांच लाख 35 हजार नए करदाता जुड़ चुके हैं। केंद्र से मिले लक्ष्यों में 80 फीसीदी हासिल कर लिया गया है। अभी तक बिहार झारखंड को गरीब राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाता था लेकिन करदाता के मामले में पिछले साल ये राज्य देश भर में चौथे स्थान पर थे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार 10 जुलाई को कल मुख्यमंत्री निवास पर ये जनचौपाल आयोजित होना थी। जनचौपाल के तहत भेंट-मुलाकात का आयोजन अपरिहार्य कारणों से ... Read More
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद जल्द ही एकसाथ नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह कराई है.
इस बारे में कपिलि शर्मा ने कहा कि सुनील अपने एक शो में बिजी ह ... Read More
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। जगदलपुर रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप में 190 पदों पर भर्ती किया ... Read More
कॅान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री ... Read More